Aarambh Institute

भारत ने लेसोथो को 1000 टन मानवीय सहायता (चावल) भेजी

Share with friends
  • भारत ने शुक्रवार को लेसोथो को मानवीय सहायता के तहत 1000 मीट्रिक टन चावल की खेप भेजी, जो इस लैंडलॉक्ड (landlocked) अफ्रीकी देश के लोगों की खाद्य सुरक्षा और पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। यह सहायता  न्हावाशेवा बंदरगाह से रवाना की गयी।
  • भारत ने अतीत में भी दोनों देशों के बीच सद्भावना और मित्रता के संकेत के रूप में और उप-सहारा अफ्रीकी देश में अकाल और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण खाद्यान्न की कमी के विनाशकारी प्रभाव को कम करने के लिए इसी तरह की सहायता भेजी है।
  • दक्षिण-दक्षिण सहयोग के मार्गदर्शन में, भारत और लेसोथो विकास साझेदारी, व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, कृषि, स्वास्थ्य, कला और संस्कृति और वाणिज्य दूतावास मामलों पर काम कर रहे हैं।
  • भारत ने अपनी ‘वैक्सीन मैत्री’ पहल के तहत कोविड-19 महामारी के दौरान अफ्रीका के 32 देशों को 150 टन चिकित्सा सहायता भी प्रदान की थी। भारत संकट के समय हमेशा अफ्रीका के साथ खड़ा रहा है।
  • भारत सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित अफ्रीकी देशों को राहत सामग्री भी प्रदान की है, चाहे वह जाम्बिया, मलावी, केन्या या मोजाम्बिक हो।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top