You are currently viewing ऋचा घोष ने महिला टी20 में रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक लगाया

ऋचा घोष ने महिला टी20 में रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक लगाया

Share with friends
  • भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने महिला टी20 में मात्र 18 गेंदों में अपना दूसरा टी20आई अर्धशतक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।  जिससे उन्होंने सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड की कप्तान) और फोबे लिचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
  • उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में वेस्टइंडीज महिलाओं के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।
  • सोफी डिवाइन ने 2015 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय महिला टीम के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
  • फोबे लिचफील्ड ने 2023 में सिडनी में वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ मैच में सोफी डिवाइन के रिकॉर्ड की 18 गेंदों में अर्धशतक लगाकर बराबरी की थी।
  • ऋचा ने महिला टी20आई में भारतीय टीम द्वारा सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाली स्मृति मंधाना (24 गेंदों) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मंधाना ने इससे पहले फरवरी 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

महिला टी20आई में सबसे तेज अर्द्धशतकों की सूची

खिलाड़ी गेंदें मैच
सोफी डिवाइन 18न्यूजीलैंड महिला बनाम भारत महिला
फोबे लिचफील्ड 18ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला
रिचा घोष 18 भारत महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला
निदा डार20  दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम पाकिस्तान महिला
एलिसा हीली 21 ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम आयरलैंड महिला
सोफी डिवाइन 21 न्यूजीलैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला
ऐलिस कैप्सी 21 इंग्लैंड महिला बनाम आयरलैंड महिला

Leave a Reply