बैढ़न (सिंगरौली) में स्थित विंध्याचल थर्मल पावर प्लांट की नींव 1982 में इंदिरा गांधी ने रखी थी।
यह सिंगरौली का कोयला और रिहन्द जलाशय का पानी प्रयुक्त करता है।
प्रथम चरण सोवियत संघ एवं द्वितीय चरण विश्व बैंक की सहायता से पूर्ण हुआ। यह एनटीपीसी द्वारा संचालित है।
इसकी कुल क्षमता 4760 मेगावाट है।
मध्यप्रदेश स्थित सबसे बड़ा विद्युत ग्रह है।
यह 5 राज्यों (मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ एवं गुजरात) के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश दमन द्वीव एवं दादर – नागर हवेली को विद्युत आपूर्ति करता है।