रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
रक्षा क्षेत्र की कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस (FWDA) ने देश के पहले स्वदेशी बमवर्षक मानवरहित विमान (UAV) FWDA-200B की पहली उड़ान सफल रही।
इस UAV को FLYING WEDGE DEFENCE & AEROSPACE (FWDA) ने बनाया है।
इसका डिजाइन, एयरफ्रेम, प्रणोदन प्रणाली, नियंत्रण प्रणाली, इलेक्ट्रानिक्स सभी भारत में एफडब्ल्यूडीए की अत्याधुनिक विनिर्माण केंद्र में बनाए गए हैं।
Medium Altitude (15,000 ft) Long Endurance (MALE) वाला FWDA-200B निगरानी के लिए आप्टिकल पेलोड और हवाई हमलों और बमबारी के लिए मिसाइल जैसे हथियारों से लैस है।
इसका अधिकतम टेक-आफ वजन 102 किलोग्राम और पेलोड क्षमता 30 किलोग्राम है।