You are currently viewing पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनेगा ईको पर्यटन केंद्र एवम् जंगल लॉज

पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनेगा ईको पर्यटन केंद्र एवम् जंगल लॉज

Share with friends
  • मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के पालपुर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में ईको पर्यटन विकास बोर्ड, ईको पर्यटन केंद्र और पर्यटन विभाग द्वारा जंगल लाज का निर्माण किया जाएगा। 
  • कूनो के ससइपुरा में बैंगलुरु की तर्ज पर आठ कक्ष का जंगल लाज का भी निर्माण किया जायेगा।  जहां बेड, शौचालय सहित आरामदायक सुविधा उपलब्ध होगी। 
  • जहाँ पर्यटक, प्रकृति को करीब से अनुभूत कर सकें, इससे पर्यटन को भी बढ़वा मिलेगा।
  • स्मरणीय हो कि कूनो नेशनल पार्क विदेश से लाए गए चीतों का भारत में एकमात्र रहवास स्थल है। 

पालपुर कुनो राष्ट्रीय उद्यान

  • 1981 में – अभयारण्य 
  • 2018 में – राष्ट्रीय उद्यान घोषित। 
  • पालपुर कुनो उद्यान ऊंची पहाड़ियों पर स्थित है। इसमे से कुनो नदी बहती है।
  • यहाँ पर कभी एशियाई शेर थे। यहाँ सहरिया जनजाति का निवास है।
  • पालपुर कुन के तहत निम्नलिखित क्षेत्र शामिल किया गया है-  
  1. पालपुर कुनो अभ्यारण्य (श्योपुर) एवं करेरा अभयारण्य (शिवपुरी) का संपूर्ण भाग इस राष्ट्रीय उद्यान में शामिल है। करेरा (शिवपुरी) अभयारण्य भी बना रहेगा। 
  2. इसमे सोन चिड़िया अभयारण्य घाँटीगांव का आशिक भाग सामिल है। 
  3. रामपानी एवं नरसिंहगढ़ अभयारण्य का कुछ भाग कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिये आरक्षित किया गया।
  4. नौरादेही अभयारण्य (सागर) का कुछ भाग कुनो राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधकीय कार्यालय हेतु आरक्षित। 
  5. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान का 23.13 वर्ग किमी भाग मत्स्याखेट हेतु कुनो राष्ट्रीय उद्यान के लिये आरक्षित।
  6. भविष्य में सरदारपुर (धार) एवं अन्य क्षेत्रों से आशिक भाग कुनो राष्ट्रीय उद्यान में शामिल होंगे।
  • पालपुर कुनो का प्रशासनिक मुख्यालय कुनो अभयारण्य क्षेत्र में है, किन्तु इसका मुख्य विस्तार कुनो एवं करेरा, दोनो अभयारण्यों के संपूर्ण भांग तक है। 
  • यहाँ नामीबिया से 2022 को चीते लाये गये। जिन्हें सितम्बर 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कुनो में छोड़ा गया।
  • यहाँ गुजरात के गिर शेरों को बसाने की भी योजना है।

Leave a Reply