बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई बैगा का निधन

बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई बैगा का निधन

  • देश की जानी मानी बैगा चित्रकार जोधइया बाई बैगा का कल शाम मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित उनके ग्राम लोढ़ा में निधन हो गया। वह करीब 86 वर्ष की थीं और 11 महीनों से बीमार चल रहीं थीं।
  • इन्होने बैगा चित्रकारी को विश्व प्रसिद्धि दिलाई। इन्होने कैनवास और कागज़ पर पेंटिंग के साथ मिट्टी, धातु और लकड़ी जैसे अन्य माध्यमों का भी इस्तेमाल किया। इनके चित्र महुआ के पेड़ जैसे स्थानीय बैगा रूपांकनों से प्रेरित हैं।
  • इनकी कलात्मक शैली की तुलना गोंड चित्रकार जंगढ़ सिंह श्याम से की जाती है।
  • इन्होने उम्र को सिर्फ एक संख्या सिद्ध करते हुए 67 वर्ष की आयु में अपने पति के निधन के बाद चित्रकारी सीखी और बैगा चित्रकारी को विश्व प्रसिद्धि दिलाई।
  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये इन्हें वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • इससे पूर्व वर्ष 2022 में इनके कार्य की सराहना करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया था।
  • जोधइया बाई की बनाई पेंटिंग इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, अमेरिका, जापान सहित अन्य देशों में प्रदर्शनी लगाई जा चुकी हैं।
  • मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय भोपाल में जोधइया बाई के नाम से एक स्थाई दीवार बनी हुई है, जिस पर इनके बनाए चित्र लगे हैं।
  • उनकी कला ने आदिवासी कला को वैश्विक पहचान दी।
  • यह कला जगत के लिए बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

About Company

Breakfast procuring nay end happiness allowance assurance frankness. Met simplicity nor difficulty unreserved allowance assurance who.

Most Recent Posts

  • All Posts
  • अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • आर्थिक परिदृश्य
  • इतिहास, कला एवं संस्कृति
  • चर्चित स्थल
  • न्यायिक घटनाक्रम
  • पर्यावरण एवं स्वास्थ्य
  • भौगोलिक घटनाएं
  • राज्य विशेष
  • राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • विविध
  • सामाजिक मुद्दे
    •   Back
    • उत्तरप्रदेश
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    •   Back
    • खेलकूद
    • नियुक्तियाँ
    • निधन
    • महत्वपूर्ण पुस्तकें
    • कार्यक्रम
    • पुरस्कार
    • महत्वपूर्ण दिवस

Category

Tags

We Are Provide All Govt. Examanation  Classes  STATE PSC EXAM, ASSISTANT PROFESSOR EXAM, UGC / NTA NET-JRF EXAM, PGT/TGT EXAM

Support

FAQs

Download Our App

AARAMBH INSTITUTE © 2024 Created with Desing & Develped By ITes Expert

Scroll to Top