न्यायमूर्ति मुर्दु निरूपा बिंदुशिनी फर्नांडो (Murdu Fernando) ने 2 दिसंबर, 2024 को राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के समक्ष औपचारिक रूप से श्रीलंका की मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। ये श्रीलंका की 48वीं मुख्य न्यायाधीश होंगी।
इसके साथ ही न्यायमूर्ति फर्नांडो (Murdu Fernando), मुख्य न्यायाधीश के पद को संभालने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। श्रीलंका की प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीश शिरानी भंडारनायके थीं।