रक्षा मंत्रालय ने Rashtraparv (राष्ट्रपर्व ​) वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

रक्षा मंत्रालय ने Rashtraparv (राष्ट्रपर्व ​) वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

  • रक्षा मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2024 को सुशासन दिवस के अवसर पर Rashtraparv ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। इसे रक्षा सचिव राजेश सिंह ने नई दिल्ली में लॉन्च किया।
  • याद हो, सुशासन दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जाता है। सुशासन दिवस पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था।

Rashtraparv ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप की विशेषता

Rashtraparv ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को निम्न जानकारी प्रदान करेगा –

  • मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे – गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट समारोह, स्वतंत्रता दिवस आदि के आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
  • यह ऐसे कार्यक्रमों का लाइवस्ट्रीम करेगा,
  • ऐसे कार्यक्रमों के लिए टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा,
  • कार्यकर्मों मे बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रमों के रूट मैप आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
  • यह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपनी झांकी डिजाइन करने और अंतिम रूप देने में सुविधा प्रदान करने के लिए एक झांकी प्रबंधन पोर्टल की मेजबानी करेगा।
  • रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में 2025 गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों की झांकियों के विषय के रूप में ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ को चुना है।
  • इस वर्ष केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने 26 जनवरी 2025 को कर्तव्य पथ पर अपनी झांकी प्रदर्शित करने के लिए निम्नलिखित 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों -आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, दादर नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का चयन किया है।
  • 2025 गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों / विभागों का भी चयन किया गया है।
  • इन झांकीयों में प्रत्येक बर्ष भारत की संस्कृति, विरासत और उसके इतिहास को दर्शाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Company

Breakfast procuring nay end happiness allowance assurance frankness. Met simplicity nor difficulty unreserved allowance assurance who.

Most Recent Posts

  • All Posts
  • अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • आर्थिक परिदृश्य
  • इतिहास, कला एवं संस्कृति
  • न्यायिक घटनाक्रम
  • पर्यावरण एवं स्वास्थ्य
  • भौगोलिक घटनाएं
  • राज्य विशेष
  • राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • विविध
  • सामाजिक परिदृश्य
    •   Back
    • उत्तरप्रदेश
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    •   Back
    • खेलकूद
    • नियुक्तियाँ
    • निधन
    • प्रमुख पुस्तकें
    • कार्यक्रम
    • पुरस्कार
    • दिवस

Category

Tags

    We Are Provide All Govt. Examanation  Classes  STATE PSC EXAM, ASSISTANT PROFESSOR EXAM, UGC / NTA NET-JRF EXAM, PGT/TGT EXAM

    Support

    FAQs

    Download Our App

    AARAMBH INSTITUTE © 2024 Created with Desing & Develped By ITes Expert

    Scroll to Top