प्रवासी भारतीय दिवस, भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 के दिन महात्मा गांधी, दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत लौटे थे।
प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस 2003 को समय गया था। यह एक बार्षिक सम्मलेन था, जिसमे वर्ष 2003 से 2015 तक हर साल मनाया जाता था।
वर्ष 2015 में संसोधन किया गया और तब से यह अब प्रति दो वर्ष पर इसे मनाया जाता है।
2023 में (17वाँ) प्रवासी भारतीय दिवस, इंदौर में मनाया गया था। इसकी थीम थी – Diaspora: Reliable partners for India’s progress in Amrit Kaal” (“प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार)
2025 का प्रवासी भारतीय दिवस (18वां आयोजन) भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जा रहा है।
2025 में इसकी थीम है – “विकसित भारत के लिए प्रवासियों का योगदान”
प्रवासी भारतीय दिवस ‘विदेश मंत्रालय’का प्रमुख कार्यक्रम है।
प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार:
इस अवसर पर भारत सरकार, विदेशों में भारत को बेहतर ढंग से समझने में महत्त्वपूर्ण योगदान करने वाले प्रवासियों को, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करती है।