You are currently viewing अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2025 चयन में हरियाणा की महिला खिलाडियों का वर्चस्व

अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2025 चयन में हरियाणा की महिला खिलाडियों का वर्चस्व

Share with friends
  • अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2025 के लिये भारतीय महिला कुश्ती टीम का चयन कर लिया गया है, जिसमें दस में से नौ पहलवान हरियाणा से हैं। चयनित 10 पहलवानों में से केवल वैष्णवी पाटिल महाराष्ट्र से हैं।
  • यह उपलब्धि महिला कुश्ती में हरियाणा के वर्चस्व को दर्शाती है।
  •  अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC) 2025
  • यह चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक ज़ाग्रेब (क्रोएशिया) में आयोजित की जाएगी।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (WWC)

  • विश्व कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) द्वारा किया जाता है।
  • UWW कुश्ती के खेल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था है, जिसमें ग्रीको-रोमन कुश्ती (केवल पुरुष) और फ्रीस्टाइल कुश्ती (पुरुष और महिला) दोनों शामिल हैं।
  • UWW का मुख्यालय कोर्सियर-सुर-वेवे, स्विट्ज़रलैंड में है।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की उपलब्धियाँ

भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अब तक कुल 23 पदक जीते हैं, जिनमें 1 स्वर्ण, 5 रजत, और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

Leave a Reply