You are currently viewing राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त)

राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त)

  • राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में समर्पित है, जिन्हें “हॉकी के जादूगर” के रूप में जाना जाता है।
  • मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त, 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। उनके खेल कौशल और उपलब्धियों को याद करते हुए इस दिन खेलों के प्रति जागरूकता और रुचि को बढ़ावा दिया जाता है।
  • इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को प्रदान करते हैं।
  • भारत में पहला राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त, 2012 को मनाया गया था।
  • राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की थीम : एक घंटा, खेल के मैदान में

Leave a Reply