
- सामाजिक न्याय दिवस प्रतिवर्ष 17 सितंबर को मनाया जाता है।
- इस दिवस की घोषणा तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2021 में की थी।
- यह दिन सुधारवादी नेता ई. वी. रामासामी पेरियार की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
- पेरियार को दक्षिण भारत में सामाजिक न्याय, तर्कवाद और जातिवाद-विरोधी आंदोलन का प्रणेता माना जाता है।
- उन्होंने समाज में समानता, स्वाभिमान और महिला अधिकारों की स्थापना के लिए आजीवन संघर्ष किया।
- तमिलनाडु सरकार द्वारा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं और समाज को पेरियार के आदर्शों और विचारों से प्रेरणा देना है।
- यह दिवस सामाजिक सुधार आंदोलनों के महत्व और जातिगत भेदभाव के खिलाफ संघर्ष की याद दिलाता है।
- सामाजिक न्याय दिवस पर राज्य स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं।