Aarambh Institute

Sale!
,

आरम्भ बार्षिक समसामयिकी सितम्बर 2025

Original price was: ₹399.00.Current price is: ₹349.00.
You save

349.00
1 Item
28% off
249.00
10 Items
42% off
199.00
100 Items
57% off
149.00
1,000 Items
63% off
129.00
10,000+ Items
Categories: , Tag:

हम गर्व के साथ आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं – “आरंभ वार्षिक समसामयिकी“, जो कि विगत 18 महीनों की समसामयिक घटनाओं का एक संकलित, शोधपरक एवं परीक्षोपयोगी संस्करण है। वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की बदलती प्रवृत्ति ने समसामयिक विषयवस्तु के महत्व को और भी अधिक बढ़ा दिया है। चाहे बात UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC जैसे राज्य लोक सेवा आयोगों की हो या SSC, रेलवे, बैंकिंग, वन डे एग्ज़ाम्स जैसी केंद्रीय परीक्षाओं की – सभी में अब करंट अफेयर्स एक निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

इस पत्रिका का उद्देश्य केवल तथ्यों को प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि उन्हें इस प्रकार क्रमबद्ध और विश्लेषणात्मक रूप में देना है कि विद्यार्थी कम समय में अधिक ज्ञान प्राप्त कर सकें। इसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं, भारत सरकार की योजनाएं, महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स और सूचकांक, अर्थव्यवस्था से संबंधित प्रमुख घटनाक्रम, पुरस्कार, सम्मेलन, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, पर्यावरणीय मुद्दे, खेल जगत की उपलब्धियां आदि को समाविष्ट किया गया है, जो आगामी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

“आरंभ वार्षिक समसामयिकी” की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सटीकता, सरल भाषा और परीक्षा केंद्रित प्रस्तुति है। यह पत्रिका केवल एक सामान्य करंट अफेयर्स संग्रह नहीं, बल्कि प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मार्गदर्शक है, जो उन्हें परीक्षा हॉल तक की यात्रा में सहायता प्रदान करता है। इसमें दिए गए विषय वस्तु का चयन विगत वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करते हुए और आगामी परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखकर किया गया है।

आरंभ पब्लिकेशन हमेशा से गुणवत्ता युक्त अध्ययन सामग्री देने के लिए समर्पित रहा है। हमारी यह पहल भी उसी विश्वास और उद्देश्य के साथ की गई है – कि विद्यार्थी बिना किसी भ्रम के एक ही स्थान पर उपयोगी और भरोसेमंद सामग्री प्राप्त कर सकें। हम आशा करते हैं कि यह पत्रिका न केवल आपकी जानकारी को समृद्ध करेगी, बल्कि आपको प्रतियोगिता की दौड़ में एक कदम आगे भी ले जाएगी।

अंत में, हम सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। आपका परिश्रम, सही दिशा और उपयुक्त संसाधन – यही सफलता की कुंजी हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि “आरंभ वार्षिक समसामयिकी” इस दिशा में आपकी विश्वसनीय संगिनी सिद्ध होगी।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “आरम्भ बार्षिक समसामयिकी सितम्बर 2025”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top