Author name: Dr. Ajay Yadav

राष्ट्रीय घटनाक्रम

रक्षा मंत्रालय ने Rashtraparv (राष्ट्रपर्व ​) वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

Rashtraparv ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप की विशेषता Rashtraparv ​​वेबसाइट और मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को निम्न जानकारी प्रदान करेगा –

मध्यप्रदेश, राज्य विशेष, राष्ट्रीय घटनाक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने खजुराहो में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर रेलवे ने टिकट और सिक्के जारी किए

ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्टविश्व की सबसे बड़ा 600 मेगावाट का फ्लोटिंग सोलर पार्क पॉवर प्लांट ओंकारेश्वर जलाशय पर बनाया जा रहा है। यह स्टेट ऑफ आर्ट परियोजना से हरित ऊर्जा उत्पन्न होने के साथ पर्याटन को बढ़ावा देने एवं उपयोगी भूमि के बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी और 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के सरकार के मिशन में योगदान देगी। यह जल वाष्पीकरण को कम करके जल संरक्षण में भी मदद करेगी। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजनाभारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना है। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच वर्ष 2005 में अनुबंध हुआ था। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों राज्यों के बीच वर्ष 2021 में समझौता हुआ। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा केंद्र सरकार के द्वारा इस परियोजना का खर्च वहन किया जा रहा है। इस परियोजना में केंद्र सरकार 90% राशि देगी। दोनों राज्य सरकारों को कुल लागत की 5-5% राशि देनी होगी।इस परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला के दोधन नामक स्थान पर बांध बनाया जा रहा है।इस बहुउद्देशीय परियोजना से लगभग 811000 हे. क्षेत्र सिंचित होगा, जिसमें से 4.47 लाख हे. मध्यप्रदेश और 2.06 लाख हेक्टेयर उत्तर प्रदेश की भूमि सिंचित होगी।इस परियोजना मध्य प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह, विदिशा, सागर, शिवपुरी, दतिया और रायसेन जबकि उत्तर प्रदेश के  महोबा, बांदा, झांसी और ललितपुरजिले होंगे लाभान्वित होंगे।इस परियोजना से लगभग 62 लाख लोगों को पेयजल, 103 मेगावाट जल-विद्युत का उत्पादन एवं सौर ऊर्जा का उत्पादन भी किया जाएगा। यहां उत्पादित बिजली मध्य प्रदेश के हिस्से में जाएगी।केन पर दौघन बांध इस प्रोजेक्ट के तहत बनेगा, जिसे बेतवा पर बरूआ सागर से जोड़ा जाएगा।केन बेतवा लिंक परियोजना मध्यप्रदेश के पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से होकर गुजरेगी। नदी जोड़ो परियोजनाभारत में सर्वप्रथम आर्थर कॉटन ने भारत में प्रमुख नदियों (ब्रिटिश इंजीनियर, मद्रास प्रेसीडेन्सी) को परस्पर जोड़ने का प्रस्ताव किया। इंजीनियर एवं केन्द्रीय मंत्री के. एल. राव ने नदियों को जोड़कर “नेशनल वाटर ग्रीड” बनाने का प्रस्ताव किया। विशेषकर गंगा-कावेरी इंटरलिंक से इसको शुरू करने को कहा।भारत सरकार ने अनेक कमेटियों को गठित किया, किंतु केन्द्र सरकार द्वारा इस पर 2015 के बाद ही ठोस निर्णय लिया गया।अब राज्य स्वयं की अपने भीतर तथा परस्पर अन्य राज्यों से मिलकर नदियों को जोड़ने पर काम कर रहे हैं। नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी (NWDA) के द्वारा देश की महत्वकांक्षी नदी जोड़ों परियोजना के अंतर्गत देश की 20 नदियों को जोड़े जाने की योजना के रूप में चिन्हित किया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी कार्य लेखक के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी उनकी कुछ अन्य प्रमुख प्रकाशित रचनाएँ इस प्रकार हैं – Note- भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

We Are Provide All Govt. Examanation  Classes  STATE PSC EXAM, ASSISTANT PROFESSOR EXAM, UGC / NTA NET-JRF EXAM, PGT/TGT EXAM

Support

FAQs

Download Our App

AARAMBH INSTITUTE © 2024 Created with Desing & Develped By ITes Expert

Scroll to Top