You are currently viewing बित्रा द्वीपः रणनीतिक अधिग्रहण की ओर

बित्रा द्वीपः रणनीतिक अधिग्रहण की ओर

Share with friends

सरसरकार ने लक्षद्वीप के बित्रा द्वीप को रक्षा उद्देश्यों के लिये अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू की है।

बित्रा द्वीप
  • यह केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का सबसे छोटा बसा हुआ द्वीप है।
  • यह अमिनीदिवी उपसमूह का हिस्सा है और इसकी लंबाई लगभग 0.57 किमी तथा अधिकतम चौड़ाई 0.28 किमी है।
  • बित्रा द्वीप की जलवायु केरल की जलवायु के समान है।
  • यह द्वीप लगभग 45.61 वर्ग किमी के विशाल लैगून से घिरा हुआ है, जो समृद्ध समुद्री जैव विविधता का समर्थन करता है।
  • वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, यहाँ की जनसंख्या 271 है।
  • अधिकांश लोग मत्स्यन और नारियल की कृषि पर निर्भर हैं।
  • बित्रा द्वीप प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों के निकट स्थित है और यहाँ रक्षा ठिकाना स्थापित किया जाएगा, जो कवरत्ती में स्थित INS द्वीप्रकाशक और मिनिकॉय में स्थित INS जटायु जैसे नौसेना अड्डों को पूरक सहयोग प्रदान करेगा।

Leave a Reply