- रक्षा मंत्रालय द्वारा 25 दिसंबर 2024 को सुशासन दिवस के अवसर पर Rashtraparv वेबसाइट और मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया। इसे रक्षा सचिव राजेश सिंह ने नई दिल्ली में लॉन्च किया।
- याद हो, सुशासन दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जाता है। सुशासन दिवस पहली बार वर्ष 2014 में मनाया गया था।
Rashtraparv वेबसाइट और मोबाइल ऐप की विशेषता
Rashtraparv वेबसाइट और मोबाइल ऐप उपयोगकर्ताओं को निम्न जानकारी प्रदान करेगा –
- मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रमों जैसे – गणतंत्र दिवस, बीटिंग रिट्रीट समारोह, स्वतंत्रता दिवस आदि के आयोजन से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
- यह ऐसे कार्यक्रमों का लाइवस्ट्रीम करेगा,
- ऐसे कार्यक्रमों के लिए टिकट खरीदने की सुविधा प्रदान करेगा,
- कार्यकर्मों मे बैठने की व्यवस्था और कार्यक्रमों के रूट मैप आदि से संबंधित जानकारी प्रदान करेगा।
- यह राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अपनी झांकी डिजाइन करने और अंतिम रूप देने में सुविधा प्रदान करने के लिए एक झांकी प्रबंधन पोर्टल की मेजबानी करेगा।
- रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में 2025 गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों की झांकियों के विषय के रूप में ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ को चुना है।
- इस वर्ष केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने 26 जनवरी 2025 को कर्तव्य पथ पर अपनी झांकी प्रदर्शित करने के लिए निम्नलिखित 15 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों -आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, बिहार, दादर नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का चयन किया है।
- 2025 गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों / विभागों का भी चयन किया गया है।
- इन झांकीयों में प्रत्येक बर्ष भारत की संस्कृति, विरासत और उसके इतिहास को दर्शाया जाता है।