फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की अपनी 21वीं वार्षिक सूची जारी की है।
इस सूची मे उन शक्तिशाली महिलाओं को सम्मिलित किया जाता है, जो व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति, परोपकार और नीति निर्माण में प्रभावशाली स्थान रखती है।
2004 से फ़ोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची प्रकाशित की जाती रही है।इस सूची मे इस वर्ष, तीन भारतीय महिलाओं – निर्मला सीतारमण, रोशनी नादर मल्होत्रा और किरण मजूमदार-शॉ को शामिल किया हैं। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई है।
2024 की फोर्ब्स सूची में शीर्ष 10 महिलाएं
क्लाउडिया शिनबाम – मेक्सिको की राष्ट्रपति
उर्सुला वॉन डेर लेयेन – यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष
क्रिस्टीन लेगार्ड – यूरोपीय सेंट्रल बैंक की अध्यक्ष
जियोर्जिया मेलोनी – इटली की प्रधानमंत्री
मैरी बारा – जनरल मोटर्स की सीईओ
एबिगेल जॉनसन – फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट की सीईओ
जूली स्वीट – एक्सेंचर की सीईओ
मेलिंडा फ्रेंच गेट्स – बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष
मैकेंज़ी स्कॉट – परोपकारी
जेन फ्रेजर – सिटीग्रुप के सीईओ
2024 की सूची मे भारतीय महिलायें
इस सूची मे इस वर्ष, तीन भारतीय महिलाओं को शामिल किया हैं।
निर्मला सीतारमण (28वीं रैंक) – भारत की वित्त मंत्री
रोशनी नादर मल्होत्रा (81वीं रैंक) – एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष और एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ
किरण मजूमदार शॉ (रैंक 82) – बायोकॉन की संस्थापक और अध्यक्ष