You are currently viewing लद्दाख में नए जिलों का गठन (2026)

लद्दाख में नए जिलों का गठन (2026)

  • लद्दाख में मई 2026 तक प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत जिलों की संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है, जबकि इससे पहले यहाँ केवल दो जिले—लेह और कारगिल—मौजूद थे।
  • इस पुनर्गठन के अंतर्गत नुब्रा, श्याम (Sham), चांगथांग, जांस्कर और द्रास को नए जिलों के रूप में स्थापित किया गया है, जिन्हें लद्दाख के उपराज्यपाल द्वारा आधिकारिक रूप से बनाया गया।
  • इस प्रशासनिक परिवर्तन का उद्देश्य क्षेत्र में बेहतर शासन व्यवस्था स्थापित करना, सेवा वितरण में सुधार करना तथा विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। इसके साथ ही नए उप-विभागों और तहसीलों का भी गठन किया गया है, जिससे प्रशासनिक पहुंच को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके।
  • क्षेत्रीय पुनर्गठन के तहत लद्दाख को धार्मिक बहुलता के आधार पर भी विभाजित किया गया है, जिसमें लेह, नुब्रा, श्याम, चांगथांग और जांस्कर को बौद्ध बहुल जिलों के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जहाँ कुल 151 गाँव शामिल हैं, जबकि कारगिल और द्रास को मुस्लिम बहुल जिलों के रूप में रखा गया है, जिनमें कुल 99 गाँव शामिल हैं।
  • इस पुनर्गठन से पहले वर्ष 1979 से लद्दाख में केवल दो जिले—लेह और कारगिल—ही थे, और अगस्त 2024 में पाँच नए जिलों के निर्माण का निर्णय लिया गया था, जिसे 2026 में लागू किया गया।
  • हालाँकि, इस निर्णय को लेकर Kargil Democratic Alliance के नेताओं ने चिंता व्यक्त की है और इसे क्षेत्र को धार्मिक आधार पर विभाजित करने का प्रयास बताया है, साथ ही यह भी कहा है कि इससे राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की माँग कमजोर हो सकती है
  • ।इसके बावजूद सरकार का कहना है कि यह पुनर्गठन पूरी तरह से समावेशी विकास, बेहतर प्रशासन और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर किया गया है।