Aarambh Institute

केरल गाँधी : के. केलप्पन

Share with friends
  • के. केलप्पन (24 अगस्त, 1889 – 7 अक्टूबर, 1971), एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद, प्रशासक, समाजवादी विचारक, शिक्षाविद् और संपादक थे। जिन्हें ‘केरल गाँधी’ के नाम से जाना जाता है।
  • के. केलप्पन ने स्वदेशी आंदोलन के दौरान खादी और ग्रामोद्योग को स्थापित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया।
  • नमक सत्याग्रह के दौरान मालाबार में नमक मार्च के. केलप्पन की अगुवाई में ही किया गया था। उन्होंने कोझिकोड के पयन्नुर समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा।
  • केलप्पन 1925 के वायकोम सत्याग्रह तथा गुरुवयुर सत्याग्रह के प्रमुख आन्दोलनकारी भी थे। दोनों ही सत्याग्रहों में अछूतों के लिए मन्दिर प्रवेश के लिए अधिकार की माँग की गई थी। अस्पृश्यता के खिलाफ उन्होंने गुरुवयुर मंदिर के सामने ऐतिहासिक आमरण अनशन भी किया था।
  • गाँधी जी के व्यक्तिगत सत्याग्रह के दौरान केलप्पन को केरल से पहले सत्याग्रही के रूप में चुना गया था
  • भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान केलप्पन को गिरफ्तार कर लिया गया था , जिससे उन्हें कई वर्ष जेल में बिताने पड़े।
  • भारत की स्वतन्त्रता के बाद जब जे. पी. कृपालानी ने ‘किसान मजदूर प्रजा पार्टी’ बनाई, तब के॰ केलप्पन उस पार्टी में सम्मिलित हो गए और फिर बाद में लोकसभा के सदस्य चुने गए।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top