- महिला और बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में भारत को बाल विवाह से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय अभियान बाल विवाह मुक्त भारत” प्रारम्भ किया है
- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने 27 नवंबर 2024 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत की। यह अभियान “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” (2015) से प्रेरित है।
- इस अभियान का उद्देश्य बाल विवाह को खत्म करना और शिक्षा और उद्यमिता के माध्यम से लड़कियों को सशक्त बनाना है।
- बाल मृत्यु दर, लिंगानुपात और शिक्षा में प्रगति के बावजूद, पांच में से एक लड़की की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है।
- जागरूकता और रिपोर्टिंग के लिए “बाल विवाह मुक्त भारत” पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।