- भारत सरकार के जारी हालिया आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर आ गया है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 41.92% है।
- महाराष्ट्र 5.23 मिलियन टन के साथ दूसरे स्थान पर है। देश के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 40.01% है।
- राजस्थान 1.17 मिलियन टन उत्पादन के साथ तीसरे स्थान पर है। देश के कुल सोया उत्पादन में राजस्थान का योगदान 8.96% है।
- नोट-पिछले दो सालों में मध्य प्रदेश में सोयाबीन के उत्पादन में कमी आने से मध्य प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया था। वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था और देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में इसका 42.12% का योगदान था। जबकि मध्यप्रदेश 5.39 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। देश के कुल सोया उत्पादन में मध्य प्रदेश का योगदान 41.50% था।
