Aarambh Institute

पारिस्थितिकीविद माधव गाडगिल को UNEP के Champions of Earth Award से किया गया सम्मानित

Share with friends
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (United Nations Environment Programme (UNEP) यूएनईपी) ने वर्ष 2005 में Champions of Earth Award की शुरुआत की थी।
  • यह वार्षिक पुरस्कार किसी ऐसे व्यक्ति या संगठन को दिया जाता है, जो जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और प्रकृति की हानि, प्रदूषण और अपशिष्ट की चुनौतियों के लिए अभिनव और टिकाऊ समाधान खोजने के लिए काम करता है।
  • उन्हें उनके प्रयासों और कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है, जिनका पर्यावरण पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ता है।
  • यह पुरस्कार चार श्रेणियों में दिया जाता है: नीति नेतृत्व, विज्ञान और नवाचार, उद्यमशीलता की दृष्टि और प्रेरणा और कार्रवाई।
  • अनुकरणीय योगदान के लिए, किसी व्यक्ति को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाता है।
  • अब तक, यह पुरस्कार 116 व्यक्तियों और संगठनों को दिया जा चुका है, जिनमें 7 विश्व नेता, 70 व्यक्ति और 19 समूह या संगठन शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)

  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) एक संयुक्त एजेंसी है, जो पर्यावरण संबंधी मुद्दों से निपटती है।
  • यूएनईपी की स्थापना संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1972 में, स्वीडन के स्टॉकहोम में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण पर आयोजित पहले वैश्विक शिखर सम्मेलन ‘मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन’ के बाद की गयी थी।
  • UNEP जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और प्रकृति की हानि, तथा प्रदूषण और अपशिष्ट की वैश्विक समस्याओं को संबोधित करने के लिए वैश्विक सहमति और कार्रवाई बनाने के लिए काम करता है।
  • UNEP के 193 देश सदस्य है। इसका मुख्यालय: नैरोबी (केन्या) में है।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top