ख़बरों में क्यों?
- ओलंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को वर्ष 2023 के लिये मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
- किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किये गए शानदार और सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है। इसे भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान माना जाता है।
- यह पुरस्कार भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है।
- इसमें विजेताओं को एक पदक, प्रमाण-पत्र और 25 लाख रुपए पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
- इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1991-92 में हुई थी, जिसे पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता था। वर्ष 2021 में इस पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया।
मेजर ध्यानचंद
- मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था।
- वे एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी थे जिन्होंने वर्ष 1926 से 1949 तक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खेली।
- वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे, जिन्होंने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक संस्करणों में स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 1934 में ध्यानचंद को भारतीय टीम की कप्तानी से सम्मानित किया गया।
- ध्यानचंद ने अपने भाई रूप सिंह के साथ मिलकर भारत के 35 गोलों की संख्या में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके चलते उन्हें ‘हॉकी ट्विन्स’ के नाम से भी जाना गया।
- हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके योगदान को सम्मान देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
- खेल में उनके असाधारण कौशल के चलते उन्हें ‘हॉकी के जादूगर’ की उपाधि दी गई।