Aarambh Institute

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के प्रणेता मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

Share with friends
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के प्रणेता मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें हाल ही में तबीयत खराब होने के बाद, राजधानी दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था ।
  • मनमोहन सिंह भारत के लंबे समय (2004-2014) तक प्रधानमंत्री रहे और उन्हें प्रमुख उदार आर्थिक सुधारों का प्रणेता जाना जाता है। उससे पहले वित्त मंत्री भी रहे।
  • जवाहरलाल नेहरू के बाद, मनमोहन सिंह पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे, जो पहले कार्यकाल के बाद फिर से चुने गए।
  • प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने वाले पहले सिख थे।
  • उन्होंने 1984 के दंगों के लिए संसद में सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगी, जिसमें लगभग 3,000 सिख मारे गए थे।
  • लेकिन उनके दूसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे, जो उनके प्रशासन को परेशान करते रहे। कई लोगों का कहना है कि ये घोटाले 2014 के आम चुनाव में उनकी कांग्रेस पार्टी की करारी हार के लिए आंशिक रूप से जिम्मेदार थे।
Scroll to Top