Aarambh Institute

नोबेल पुरस्कार 2025

Share with friends

नोबेल पुरस्कार

  • नोबेल पुरस्कार 2025 के विजेताओं की घोषणा 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 के बीच की जाएगी। इस अवधि में विश्व को उन लोगों के नाम ज्ञात होंगे जिन्हें मानवता के कल्याण में असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • नोबेल पुरस्कार की स्थापना डायनामाइट के आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार की गई थी।
  • प्रथम नोबेल पुरस्कार वर्ष 1901 में प्रदान किए गए थे।
  • नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है, जो हर वर्ष उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने मानवता के लिए असाधारण योगदान दिया है।
  • पुरस्कार 6 श्रेणियों में दिये जाते हैं:
क्रमश्रेणि प्रदानकर्ता
 1भौतिकीरॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
 2रसायनरॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
 3फिजियोलॉजी या चिकित्साकैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेंबली
 4साहित्यस्वीडिश एकेडमी
 5शांतिनार्वे की नोबेल कमेटी
 6अर्थशास्त्र (स्वीडन के सेंट्रल बैंक द्वारा 1968 में स्थापित)रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज
  • पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल दिसंबर में स्टॉकहोम, स्वीडन में किया जाता है।
  • शांति पुरस्कार स्टॉकहोम समारोह में नहीं दिया जाता है बल्कि यह हर साल उसी दिन ओस्लो, नॉर्वे में दिया जाता है।
  • प्रत्येक नोबेल पुरस्कार विजेता (जिसे लॉरिएट (Laureate) कहा जाता है), को एक स्वर्ण पदक, एक प्रमाणपत्र और एक मौद्रिक पुरस्कार प्राप्त करता है।
  • नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जा सकता है।
  • साथ ही साझा रूप से अधिकतम 3 लोगों को ही नोबेल पुरस्कार दिया जा सकता है।
  • नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीयः रवींद्रनाथ टैगोर, साहित्य के लिये (1913)
  • नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिलाः मदर टेरेसा, शांति के लिये (1979)

अल्फ्रेड नोबेल

  • अल्फ्रेड नोबेल का जन्म 1833 में स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुआ था। वे एक महान आविष्कारक थे, जिनके नाम 355 पेटेंट दर्ज हैं। इनमें सबसे प्रसिद्ध आविष्कार डायनामाइट था। उन्होंने अपने आविष्कारों और उद्योगों से काफी धन कमाया।
  • 1895 में अपनी अंतिम वसीयत में उन्होंने अपनी 94% संपत्ति नोबेल पुरस्कार फंड बनाने के लिए दान कर दी। बाद में नोबेल फाउंडेशन की स्थापना की गई, जो इस धन का प्रबंधन और पुरस्कार वितरण करती है।
  • नोबेल की मृत्यु (1896) के पाँच वर्ष बाद, पहले नोबेल पुरस्कार 1901 में दिए गए।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top