भूकम्प से कांपा नूरिस्तान

भूकम्प से कांपा नूरिस्तान

  • हाल ही में, 31 अगस्त 2025 को क़ुणर प्रांत में स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे, 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका असर कुनर, नंगरहार, लघमान, नूरिस्तान और पंजशीर में हुआ।
  • इस भूकंप में अभी तक 1,423 से अधिक लोग मारे जाने 3,500 से अधिक के घायल होने की खबर है।
  • कुछ रिपोर्टों में कुनर में ही 1,411 मौतें और 3,124 घायल बताये गए, साथ ही लगभग 8,000 घर तबाह हुए।
  • इसके अलावा, अप्रैल 2025 में नूरिस्तान (परून) में 5.6 तीव्रता का एक भूकंप आया था।

नूरिस्तान

  • नूरिस्तान पूर्वी अफगानिस्तान में स्थित एक पर्वतीय और दुर्गम प्रांत है, जो पाकिस्तान की सीमा से लगा हुआ है।
  • यहां की जनसंख्या 2021 तक लगभग 1.67 लाख थी, और इसकी राजधानी Parun है।
  • नूरिस्तानी लोग एक स्वतंत्र भाषाई और जातीय समूह हैं, जो इंडो-यूरोपीय भाषा परिवार की एक स्वतंत्र शाखा Nuristani भाषाएँ बोलते हैं।
  • नूरिस्तान प्रांत का पूर्व में नाम काफिरिस्तान (Kafiristan) था, जिसका अर्थ है ‘काफिरों का देश’। क्योंकि वे स्थानीय बहुदेववादी और पूर्व-हिंदू-प्रेरित धार्मिक मान्यताओं का पालन करते थे।
  • 1895–96 में अमीर अब्दुर रहमान खान द्वारा काफिरिस्तान पर विजय प्राप्त करने के बाद क्षेत्र का इस्लामीकरण बलपूर्वक किया गया और इसका नाम बदलकर नूरिस्तान – ‘प्रकाश या उजाले की भूमि’ रखा गया।
  • इस क्षेत्र में पूर्व में बहुदेववादी, स्थानीय और इंडो-ईरानी (वेद-सदृश) धार्मिक प्रथाएँ थीं, जिनमें ancestor worship और animism शामिल थे।
  • “Peristan” नामक एक संस्कृति-भाषाई क्षेत्र था, जो काफिरिस्तान से कश्मीर तक फैला था, और इस क्षेत्र में कई संस्कृतियों के लोग रहते थे, जिनका हालाँकि क्रमशः इस्लामीकरण हो गया
  • कुछ स्थानीय किंवदंतियाँ स्थानीय लोगों को सिकंदर महान (Alexander the Great) की सेना से जोड़ती हैं, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं हुआ है।

Leave a Reply

About Company

Breakfast procuring nay end happiness allowance assurance frankness. Met simplicity nor difficulty unreserved allowance assurance who.

Most Recent Posts

  • All Posts
  • अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • आर्थिक परिदृश्य
  • इतिहास, कला एवं संस्कृति
  • चर्चित स्थल
  • न्यायिक घटनाक्रम
  • पर्यावरण एवं स्वास्थ्य
  • भौगोलिक घटनाएं
  • राज्य विशेष
  • राष्ट्रीय घटनाक्रम
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  • विविध
  • सामाजिक मुद्दे
    •   Back
    • उत्तरप्रदेश
    • मध्यप्रदेश
    • उत्तराखण्ड
    • राजस्थान
    • बिहार
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    •   Back
    • खेलकूद
    • नियुक्तियाँ
    • निधन
    • महत्वपूर्ण पुस्तकें
    • कार्यक्रम
    • पुरस्कार
    • महत्वपूर्ण दिवस

Category

Tags

We Are Provide All Govt. Examanation  Classes  STATE PSC EXAM, ASSISTANT PROFESSOR EXAM, UGC / NTA NET-JRF EXAM, PGT/TGT EXAM

Support

FAQs

Download Our App

AARAMBH INSTITUTE © 2024 Created with Desing & Develped By ITes Expert

Scroll to Top