- प्रवासी भारतीय दिवस, भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए हर साल 9 जनवरी को मनाया जाता है। 9 जनवरी 1915 के दिन महात्मा गांधी, दक्षिण अफ्रीका से वापस भारत लौटे थे।
- प्रथम प्रवासी भारतीय दिवस 2003 को समय गया था। यह एक बार्षिक सम्मलेन था, जिसमे वर्ष 2003 से 2015 तक हर साल मनाया जाता था।
- वर्ष 2015 में संसोधन किया गया और तब से यह अब प्रति दो वर्ष पर इसे मनाया जाता है।
- 2023 में (17वाँ) प्रवासी भारतीय दिवस, इंदौर में मनाया गया था। इसकी थीम थी – Diaspora: Reliable partners for India’s progress in Amrit Kaal” (“प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति के विश्वसनीय भागीदार)
- 2025 का प्रवासी भारतीय दिवस (18वां आयोजन) भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित किया जा रहा है।
- 2025 में इसकी थीम है – “विकसित भारत के लिए प्रवासियों का योगदान”
- प्रवासी भारतीय दिवस ‘विदेश मंत्रालय’ का प्रमुख कार्यक्रम है।
प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार:
- इस अवसर पर भारत सरकार, विदेशों में भारत को बेहतर ढंग से समझने में महत्त्वपूर्ण योगदान करने वाले प्रवासियों को, प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्रदान करती है।