Aarambh Institute

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने SC के नए झंडे और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया

Share with friends
  • 1 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में भारत मण्डप में सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था।
  • आयोजित जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने, सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। समारोह को सुप्रीम कोर्ट की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया था।
  • सर्वोच्च न्यायालय के नए अनावरण किए गए झंडे में अशोक चक्र, सर्वोच्च न्यायालय की इमारत और भारत का संविधान शामिल है। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज का रंग नीला है और प्रतीक चिन्ह पर देवनागरी लिपि में ‘भारत का सर्वोच्च न्यायालय’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ अंकित है। संस्कृत वाक्यांश “यतो धर्मस्ततो जयः” का अर्थ है “जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है।” यह संस्कृत श्लोक महाभारत से लिया गया है और हिंदू महाकाव्य में ग्यारह बार इसका उल्लेख किया गया है।
  • नया झंडा विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध होगा, जिसमें क्रॉस टेबल फ्लैट, सिंगल टेबल फ्लैग, पोल फ्लैग, लकड़ी का फ्रेम शामिल है जो विविध सेटिंग्स में इसकी उपस्थिति सुनिश्चित करेगा।
  • ध्यातव्य हो भारत का सर्वोच्च न्यायालय 28 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आया था।
  • पीएम मोदी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top