Aarambh Institute

नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट – 2023

Share with friends
  • सितंबर 2025 में “नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2023” प्रकाशित की गई। यह रिपोर्ट भारत में जन्मदर, मृत्यु दर और प्रजनन दर से संबंधित महत्त्वपूर्ण जनसांख्यिकीय परिवर्तनों को प्रदर्शित करती है।
  • नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) की परिभाषा
    नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) भारत में बड़े पैमाने पर किया जाने वाला एक जनसांख्यिकीय सर्वेक्षण है। इसे भारत के महापंजीयक कार्यालय (Office of the Registrar General of India) द्वारा आयोजित किया जाता है। इस रिपोर्ट में आयु, लिंग और ग्रामीण-शहरी स्थिति के आधार पर आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं।

कुल प्रजनन दर (Total Fertility Rate – TFR)

  • कुल प्रजनन दर (TFR) उस औसत बच्चों की संख्या को दर्शाती है, जिन्हें एक महिला अपने प्रजनन वर्षों (15 से 49 वर्ष) के दौरान जन्म देती है।
  • वर्ष 2023 में भारत की TFR घटकर 1.9 हो गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से कम है।
  • प्रतिस्थापन स्तर का अर्थ है कि एक पीढ़ी को स्वयं को प्रतिस्थापित करने के लिए एक महिला द्वारा औसतन जितने बच्चों का जन्म आवश्यक है।
  • रिपोर्ट में दर्ज सबसे अधिक TFR बिहार में 2.8 पाई गई, जबकि सबसे कम TFR दिल्ली में 1.2 दर्ज की गई।

अशोधित जन्म दर (Crude Birth Rate – CBR)

  • अशोधित जन्म दर (CBR) प्रति 1000 जनसंख्या पर एक वर्ष में होने वाले जीवित जन्मों की संख्या को दर्शाती है।
  • वर्ष 2022 में CBR 19.1 थी, जबकि वर्ष 2023 में यह घटकर 18.4 हो गई।

जन्म के समय लिंगानुपात (Sex Ratio at Birth – SRB)

  • जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) प्रति 1000 पुरुष जन्मों पर पैदा हुई लड़कियों की संख्या को दर्शाता है।
  • भारत के लिए यह अनुपात 2021–23 की अवधि में 917 रहा।
  • प्राकृतिक रूप से यह अनुपात 940 से 960 के बीच होता है, लेकिन भारत में यह उससे कम है। यह सूचकांक समाज में लिंग-भेदभाव और जन्म-पूर्व लिंग चयन के प्रभाव को स्पष्ट करता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक SRB छत्तीसगढ़ में 974 और सबसे कम उत्तराखंड में 868 दर्ज किया गया।

मृत्यु दर से संबंधित आंकड़े

  • अशोधित मृत्यु दर (Crude Death Rate – CDR)
  • अशोधित मृत्यु दर प्रति 1000 व्यक्तियों पर एक वर्ष में होने वाली कुल मौतों की संख्या को दर्शाती है।
  • इसमें आयु या अन्य जनसांख्यिकीय कारकों पर विचार नहीं किया जाता।
  • वर्ष 2023 में CDR 6.4 दर्ज की गई।

शिशु मृत्यु दर (Infant Mortality Rate – IMR)

  • शिशु मृत्यु दर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर एक वर्ष से कम आयु के शिशुओं की मृत्यु की संख्या को दर्शाती है।
  • वर्ष 2023 में भारत की शिशु मृत्यु दर 25 रही।
  • पाँच वर्ष से कम आयु मृत्यु दर (Under-5 Mortality Rate – U5MR)
  • यह दर प्रति 1000 जीवित जन्मों पर पाँच वर्ष की आयु से पहले मरने वाले बच्चों की संख्या को दर्शाती है।
  • वर्ष 2023 में U5MR 29 दर्ज की गई।
Scroll to Top