Aarambh Institute

सुपर ब्लू मून ?

Share with friends

चर्चा में क्यों ?

  • 17 अक्टूबर 2024 को एक ‘सुपर मून’ की घटना अवलोकित हुई है। यह इस वर्ष का तीसरा सुपर मून है। इस वर्ष 19 अगस्त, 2024 को पहले ‘सुपर ब्लू मून’ की घटना अवलोकित हुई थी। दूसरा सुपर मून 18 सितम्बर को अवलोकित हुआ था। चौथा सुपर मून 15 नवम्बर को दिखाई देना अनुमानित है।

सुपर ब्लू मून

  • सुपर ब्लू मूनसुपर ब्लू मून एक दुर्लभ घटना है, जिसमें एक ही महीने में पूर्ण चंद्रमा पृथ्वी से देखा जाता है और यह सामान्य से बड़ा दिखाई देता है, क्योंकि चंद्रमा अपनी कक्षा में उस बिन्दु पर होता है, जहाँ वह पृथ्वी के सबसे निकट होता है।
  • सुपर ब्लू मून’ में चंद्रमा सामान्य से 14% बड़ा और 30% अधिक चमकीला दिखाई देता है।

सुपर मून

  • सुपर मून-पेरिगी बिन्दु पर चंद्रमा बड़ा और चमकीला दिखता है, इसे सुपर मून कहा जाता है।

ब्लू मून

  • यह दुर्लभ समय होता है, जब एक कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा होती है। यह लगभग ढाई महीने में एक बार होता है।

ब्लड मून

  • ऐसा तब होता है जब पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल दिखाई देता है। चंद्रग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच होती है। इससे चंद्रमा पर पड़ने वाली सारी धूप अवरुद्ध हो जाती है। पृथ्वी से विक्षेपित केवल अप्रत्यक्ष प्रकाश ही चंद्रमा तक पहुँचता है। यह प्रकाश पृथ्वी के वायुमंडल में कणों द्वारा बिखरा हुआ होता है. इस प्रक्रिया के दौरान, नीली रोशनी बिखर जाती है और सबसे छोटी तरंगदैर्ध्य वाली लाल रोशनी चंद्रमा पर पड़ती है जिससे उसका रंग लाल हो जाता है।

🎉 Big Announcement from Aarambh Institute!  🚀 UGC NET June 2026 Batch starting soon – Join Aarambh Institute and secure your success! 

Scroll to Top