गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया AI-171 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अहमदाबाद में निधन हो गया है।
इस घटना में कुल 242 लोगों के मरे जाने की खबर है।विजय रूपाणी अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे।
इनका जन्म 1956 में म्यांमार के यांगून में हुआ था। वे बचपन में अपने परिवार के साथ गुजरात के राजकोट चले गए और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई की।
उन्होंने 2016 से 2021 के बीच दो कार्यकालों में गुजरात के मुख्यमंत्री का पद संभाला।
RSS और ABVP के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले रूपाणी को 1976 में आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान जेल जाना पड़ा था।
2006 में राज्यसभा के लिए चुने गए।
2014 में जब राजकोट (पश्चिम) में उपचुनाव जीते और आनंदीबेन पटेल सरकार में मंत्री बनाए गए।